संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में जाम की दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है , इस जाम की वजह से शहर के कई इलाकों में भीषण जाम की समस्या उतपन्न हो जा रही है और इस जाम से निजात दिलाने में मुजफ्फरपुर यातायात पुलिस की सारी व्यवस्थाएं बेकार साबित हो रही है , इस जाम में स्कूली बस , एम्बुलेंस से लेकर आम आदमी परेशान हो जा रहे है और इससे निजात नही मिल पा रही है मुजफ्फरपुर शहरवासियों को ऐसा लगता है कि शहर के लिए खासकर जुड़न छपरा , इम्लीचट्टी , ब्रह्मपुरा महँदीहसन चौक , लक्ष्मी चौक , माड़ीपुर करीब करीब ज्यादातर जगहों की यही तस्वीर दिखाई देती है , इस कड़ी धूप में घंटो लोग परेशान होकर लोग सिस्टम को कोसते रहते है ऐसा लगता है कि इस शहर के लिये जाम अभिशाप बनकर रह गया है ।
बाइट :- जाम में फंसे आम आदमी




