प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचलते हुए पेड़ से जा टकराई। इस घटना में बाइक सवार एक छात्र की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार कुंद ढाला के निकट एस एच 55 की है। बताया जाता है कि बिहट गांव निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद महबूब आलम अपने साथी मोहम्मद सद्दाम के साथ बाइक से मंझौल की तरफ जा रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार मोहम्मद महबूब आलम की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि उसका साथी मोहम्मद सद्दाम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से ट्रक को जब्त कर लिया है जबकि ट्रक का चालक और उप चालक भागने में सफल रहा। घटनास्थल से पुलिस ने बाइक के कागजात और मृतक के पास से मिले कागजात के आधार पर घटना की सूचना परिजनों को दी जिसके बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे शव की पहचान की। घटनास्थल से पुलिस को एक बैग भी मिला है जिसमें कैमरा रखा हुआ था। परिजनों की मानें तो युवक किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था तभी वह हादसे का शिकार हो गया। मुफस्सिल थाना के एसआई सरिता कुमारी ने बताया कि ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
बाईट- मृतक के परिजन
बाईट- सरिता कुमारी, एस आई मुफस्सिल थाना




