नशेड़ी का स्कुल में उत्पात, शिक्षकों को गाली गलौज, बच्चे भयभीत!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

शराबबंदी के बाद नशेड़ी शराब पीकर जहां बीच सड़कों पर नशे में धुत होकर हंगामा करने की बात तो आम बात हो गई थी लेकिन अब नशेड़ी नशे की हालत में स्कूल के अंदर घुस कर भी शिक्षकों के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया है। ताजा मामला रहुई प्रखंड का है,जहां प्राथमिक विद्यालय खाजे एतवार सराय हिंदी में घुसकर नशेड़ी ने हंगामा किया। रहुई प्रखंड के भागन बीघा थाना क्षेत्र इलाके के इमामगंज पंचायत में नशेड़ी ने सरकारी स्कूल में घुसकर हंगामा किया एवं शिक्षकों के साथ गाली गलौज की। घटना के संबंध में खाजे एतवारसराय पदस्थापित शिक्षक ने बताया कि नशे की हालत में गांव का ही नशेड़ी पहले तो स्कूल के बाहर गाली गलौज करने लगा जब शिक्षकों के द्वारा नशेड़ी को समझाने की कोशिश की तो नशेड़ी स्कूल के अंदर शिक्षकों के ऊपर ही गाली गलौज करना शुरू कर दिया। नशेड़ी के द्वारा स्कूल के शिक्षकों के ऊपर तरह-तरह के शिकायतों को लेकर गाली गलौज की और हंगामा किया। इस घटना के बाद स्कूल में पढ़ रहे हैं बच्चों और शिक्षकों में भय देखा जा रहा है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment