सीडीपीओ और मनरेगा पदाधिकारी पर गंभीर भ्रष्टाचार का आरोप!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय बरौनी प्रखंड के प्रमुख उप प्रमुख समेत कई पंचायत समिति सदस्यों ने बेगूसराय जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा को आवेदन देकर बरौनी प्रखंड में तैनात मनरेगा पदाधिकारी सीडीपीओ पर गंभीर आरोप लगाया है। आवेदन में मनरेगा पदाधिकारी और सीडीपीओ पर अवैध उगाही और जनप्रतिनिधियों को अपमानित करने का आरोप लगाया है। बरौनी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत समिति सदस्यों ने मनरेगा पदाधिकारी पर मनरेगा के तहत होने वाले योजनाओं में काम करने में पैसा की मांग की जा रहा है। जिलाधिकारी को दिए गए आवेदन पर सीडीपीओ पर आगनबाडी से अवैध उगाही करने और मीनू के हिसाब से बच्चों को पोषाहार भोजन नहीं देने का आरोप लगाया है। बरौनी प्रखंड के प्रमुख रूपम कुमारी के नेतृत्व में उप प्रमुख समेत पंचायत के कई पंचायत समिति सदस्यों ने जिला अधिकारी बेगूसराय कार्यालय पहुंचकर आवेदन देकर मामले को जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है
बाईट:-रूपम कुमारी,प्रमुख बेगूसराय
बाईट:-उपप्रमुख बरौनी,बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment