आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
अंतरराष्ट्रीय शौर्य (साका) दिवस कार्यक्रम के लिए राजपा(सत्य) के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा भोजपुर(बिहार) पंहुचे। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी(सत्य) के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा भोजपुर पहुंच आरा सर्किट हाउस में मीडिया को संबोधित किया, मीडिया से बातचीत में माता पद्मिनी के आत्म बलिदान के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम “अंतरराष्ट्रीय शौर्य (साका) दिवस पर विस्तृत चर्चा की और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपने पूर्वजों के गौरवगाथा को याद कर उन्हें सम्मान देने की अपील की। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश सिंह ने मीडिया को बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर आरा के विभिन्न क्षेत्रों के माध्यम से समाज मे अपना अहम योगदान देने वाले समाजसेवी भी भारी संख्या में शेर सिंह राणा से मिले और कार्यक्रम की चर्चा की।
बाईट/-शेर सिंह राणा




