प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद पीड़ित परिजनों से मिले मुकेश सहनी!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

एक सप्ताह पूर्व मोतिहारी के प्रोपर्टी डीलर सिपाही सहनी की दिन दहाड़े हुई हत्या के बाद आज V I P के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी मोतिहारी पहुचे एवं मृतक के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों को सांत्वना देते हुए मुकेश साहनी ने कहा कि हरेक जरूरत के समय में परिवार के लोगो द्वारा सूचित किये जाने पर वो उनके सहयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे। साथ ही उन्होंने प्रशासन से मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की भी मांग की है। हालांकि पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, टेक्निकल मदद एवं गुप्त सूचना के आधार पर इस घटना में शामिल चार अपराधियों को कल ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पूर्व मंत्री ने साथ ही यह भी कहा कि क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए सब को साथ आना होगा।
बाइट :—- पूर्व मंत्री मुकेश सहनी

Join us on:

Leave a Comment