गंडक नदी में स्नान करने के दौरान एक युवक लापता, तलाश जारी!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर बूढ़ी गंडक नदी स्नान करने के दौरान चार में से एक युवक लापता

मुजफ्फरपुर शहर के वार्ड 40 के एक व्यक्ति के दाह संस्कार करने सिकंदरपुर मुक्ति धाम में आए चार साथियों ने नगर थाना के सिकंदरपुर ओपी क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के लिए प्रवेश किए चार युवकों में से एक का शव लापता हो गया वहीँ स्थानीय लोगों ने तीन साथियों को तो बचा लिया लेकिन वहीँ एक युवक को नहीं बचा पाए। वहीँ इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दलबल के साथ स्थानीय सिकंदरपुर ओपी प्रभारी हरेंद्र कुमार और एसडीआरएफ की टीम। जिसके बाद SDRF की टीम ने नदी में उतरकर घण्टों खोजबीन किया लेकिन नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नं 40 के ब्रजकिशोर सुल्तानिया के 22 वर्षीय पुत्र गौरव सुल्तानिया का शव बरामद नही हो पाया है। उक्त युवक मोतीझील स्थित एक शॉप में काम करता था। अभी भी शव का खोजबीन जारी है।

बाइट :-

Join us on:

Leave a Comment