साक्षरता एवं संख्या ज्ञान कार्यक्रम के तहत चहक प्रशिक्षण का शुभारंभ।

SHARE:

बेतिया/सोहन प्रसाद की रिपोर्ट:—-

बेतिया।सिकटा प्रखंड के वीआरसी भवन में शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण जिसका उद्घाटन बीडीओ मीरा शर्मा ने शिक्षा का महत्व बताते हुआ किया गया। पांच दिवसीय गैर आवासीय इस प्रशिक्षण में एक सौ शिक्षकों को शामिल किया गया। बीइओ कृष्णनंदन सिंह ने बताया कि बेहतर प्रशिक्षण के लिए एक सौ प्रतिभागियों को दो भाग में विभक्त कर अलग अलग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसे मेन्टर अमरेंद्र कुमार गोंड़ व जिउत राम समेत अजीत कुमार, जयप्रकाश कुमार, अभिषेक कुमारश्रीवास्तव, दीनानाथ दास आदि प्रशिक्षक प्रशिक्षण दे रहे है। इसमें प्रखंड के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के वर्ग प्रथम के छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण में शामिल किया गया है। प्रशिक्षण में प्रथम वर्ग के छात्रों को मनोरंजन के साथ अक्षर व संख्या ज्ञान कराने का गुर सिखाया जा रहा है। बताया गया कि छोटे बच्चों को ऐसे शिक्षा देना है जिससे वे पढाई से दूर नही भागे। बीइओ ने कहा कि 29 अगस्त से प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। और आंगनवाड़ी के सेविकाओं टोला सेविको एवं विकास मित्रों को बताया गया कि विकलांग बच्चों को सर्वे कर चिन्हित करें और कैम्प लगाकर दिव्यगतायो को प्रमाण पत्र दिया जाये प्रतिभागियों में जीतेन्द्र कुमार रजक, सुमन कुमारी, पूजा प्रिया कुमारी, दीपाली कुमारी आदि शामिल थे।

Join us on:

Leave a Comment