धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-
टीएमबीयू को मिला स्थायी कुलपति, प्रो. डॉ जवाहरलाल ने किया पदभार ग्रहण!
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में साल भर बाद अब स्थायी कुलपति मिला। आज प्रोफेसर डॉक्टर जवाहर लाल ने पदभार ग्रहण किया। प्रति कुलपति , कुलसचिव, प्रॉक्टर ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। media से बातचीत करते हुए प्राथमिकता पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जहां तक मुझे मालूम है विश्वविद्यालय में डिग्रीयां पेंडिंग में है परीक्षाएं समय पर नहीं हो पा रही है। छात्र से सम्बंधित जो मामला हो उसका जल्द से जल्द निपटारा करेंगे चाहे रात दिन काम करना पड़े। कुछ अन्तराल में जो विश्विद्यालय की गरिमा निचे हुई है उसको ऊपर करेंगे।




