पानी भरे गड्ढे में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट:-

नवादा जिले के कादिरगंज ओपी क्षेत्र के नादौरा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मौत के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस सबको अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि नादौरा गांव निवासी सुरेंद्र चौहान के 19 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार स्वास्थ्य के लिए बधार की ओर गया था, तभी पानी छूने के दौरान हुआ गड्ढे में चला गया जिससे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment