प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय बलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखमीनिया से 10 अगस्त को लापता हुए दोनों बच्चे सकुशल 19 अगस्त को मुजफ्फरपुर बाल गृह रख गया था। दोनों बरामद बच्चे आज अपने परिवार के साथ मंगलवार को दोपहर अपने घर लखमिनिया पहुंच गए हैं। घर वालों में जबरदस्त खुशी की लहर देखी जा रही है। वहीं बरामद दोनों बच्चे के माता पिता ने सभी सहयोगियों का सभी मदद करने वाले लोगों का दिल से आभार प्रकट किया है। 10 अगस्त की सुबह में घर से खेलने के लिए बाहर निकले थे। जो भटकते हुए लखमीनिया रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर हाजीपुर रेलवे स्टेशन चले गए थे । जहां वैशाली बाजार में भटकने के क्रम में पुलिस के द्वारा जूविनाइल कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद मुजफ्फरपुर बालग्रह में भेज दिया गया था। मुजफ्फरपुर बलगिरह में बच्चे के होने की सूचना परिजनों को सोशल मीडिया पर फोटो दोनों बच्चे का मुजफ्फरपुर बाल गृह में रहने का चलने के बाद परिजनों में जानकारी मिली थी और खुशी से झूम उठे थे । तभी से परिजन तमाम कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद आज दोनों बच्चे को मुजफ्फरपुर से घर ले आए। बरामद होने वाले दोनों बच्चों में मोहम्मद अकबर का 10 वर्षीय पुत्र मोहम्मद नाजिम तथा मोहम्मद अकबर के भाई मोहम्मद असलम का 8 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अल्ताफ शामिल है। बच्चे को लाने के लिए मुजफ्फरपुर से सामाजिक कार्यकर्ता बीसीसी मोहम्मद अरमान एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद फ़रोग़ उर रहमान भी साथ में गए थे।




