दिवंगत पत्रकार के परिजनों से मिले चिराग पासवान, दी सांत्वना!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार :-

जमुई जिला में अपराधियों का बढ़ता हुआ मनोबल

दिवंगत दैनिक अखबार के पत्रकार गोकुल यादव के पैतृक आवास सिमुलतला थाना के लीलावरण गांव मंगलवार की सुबह पहुंच कर लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया। इस दौरान लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हुए हमले को लेकर सांसद चिराग पासवान ने साफ साफ शब्दों में कहा की एक बार फिर महागठबंधन के सरकार में पुनः जंगलराज कायम हो गया है। लगातार पूरे बिहार में दिनदहाड़े हत्याएं बढ़ चुकी है। वही जमुई जिला में बीते दिन सिमुलतला थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव निवासी एक दैनिक अखबार के पत्रकार गोकुल यादव की हत्या बाजार जाने के दौरान रास्ते में अपराधियों ने गोली मारकर दिनदहाड़े कर दी थी। पत्रकार की हत्या की खबर सुनकर सांसद चिराग पासवान इनके परिजनों से मिलने पहुंच गए। इस दौरान दिवंगत पत्रकार की पुत्री से मुलाकात कर सांसद ने कहा कि एक बच्चे के सर से पिता का साया खत्म हो चुका है। इसकी भरपाई तो कोई नहीं कर सकती लेकिन इनके समस्या को दूर किया जा सकता है। वहीं उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। क्योंकि उसी थाना क्षेत्र में 1 दिन पूर्व बीते सोमवार को पुनः एक युवक को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। कानून का भय अपराधियों में नहीं रहा है और अपराधियों का मन दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है।
इस दौरान सांसद चिराग पासवान ने जिला पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। जिसकी हत्या कर दी गई और अभी तक हत्या में संलिप्त मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जब लोकतंत्र का चौथा स्तंभ ही सुरक्षित नहीं रहेगा तो आम आदमी का जीवन का कितना सुरक्षा रह सकता है इन सभी सवालों को सांसद ने उठाया है।

बाइट –जमुई सांसद चिराग पासवान

Join us on:

Leave a Comment