गया में दो सगी बहनों की हत्या मामला, माँ ही निकली हत्यारिन!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

शेरघाटी में दो बच्चियों की हत्या का खुलासा, बच्चियों की हत्यारिन उसकी मां ही निकली, मां ने ही रची थी प्लान

गया/शेरघाटी बिहार के गया में रविवार को सनसनीखेज घटना सामने आई थी, जिसमें में दो बच्चियों की हत्या कर दी गई थी. वही मृत बच्चियों की मां को जिंदा हालत में बालू से निकाला गया था.
इस घटना की गुत्थी पुलिस के लिए उलझाने वाली थी, क्योंकि महिला देेवंंती का कहना था, कि एक ऑटो चालक और चार युवकों ने मिलकर उसकी दोनों बेटियों को शेरघाटी पुल से नदी में फेंक कर हत्या कर दी थी और उसका मुंह दबा कर बेहोश कर दिया था. किंतु अब पुलिस ने इसका खुलासा कर लिया है, जिसमें दोनों बच्चियों की हत्यारिन उसकी मां ही निकली है।
इस मामले को लेकर शेरघाटी डीएसपी प्रवेंद्र भारती ने प्रेस वार्ता कर बताया कि शनिवार को दो बच्चियों की हत्या का मामला सामने आया था. वहीं, उसकी मां को जिंदा हालत में बरामद किया गया था, डीएसपी ने बताया कि महिला देवंती देवी ने स्वीकारा है कि उसने ही अपनी दोनों बच्चियों की हत्या की है.
दोनों को पानी में ले जाकर डुबो दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. इसके बाद उसने जान-बूझकर स्वांग रचा था और बच्चियों की हत्या ऑटो चालक और चार युवकों द्वारा कर दिए जाने की बात कही थी. इस तरह की घटना करने से पूर्व उसका अपने ससुराल में कुछ झगड़ा हुआ था। महिला ने भी अपने गुनाह कबूल किया है.
उसने बताया है कि घर में झगड़ा करके वह निकली थी और उसके बाद इस तरह की घटना की की. घटना के कारण क्या थे, इस पर जांच अभी जारी है, लेकिन यह स्पष्ट हो चुका है कि महिला ने ही दोनों बच्ची की हत्या की थी. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. महिला को जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पति शंकर मंडल के बयान पर केस दर्ज किया गया है।

Join us on:

Leave a Comment