प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में अलग-अलग हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा नदी की है जहां स्नान करने पहुंचा एक युवक गंगा नदी में डूबने लगा हालांकि इस दौरान मौके पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने उसे बचाकर बाहर निकाला और उसे बचाने की भरपूर कोशिश की लेकिन उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के बहरबन्नी गांव की है। जहां डोमन शर्मा का 25 वर्षीय पुत्र चिंटू शर्मा घर के पास ही शौच के लिए गया था तभी वह बिजली के खंभे से टकरा गया और उसे करंट लग गई। इस घटना में जब तक लोग उसे बचा कर अस्पताल लाया तब उसकी मौत हो गई। चिंटू की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और घर के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।
बाईट- परिजन




