आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
आजादी के 75 वर्षगांठ को लेकर आज पूरे देश में आजादी के अमृत महोत्सव की धूम है ।हर जगह राष्ट्रीय ध्वज की सलामी ली जा रही है लोगों में उत्साह देखा जा रहा है ।वहीं आरा के रमना मैदान के प्राचीर से जिलाधिकारी भोजपुरी राजकुमार ने झंडा फहरा कर तिरंगे को सलामी दी ।झंडोत्तोलन कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी जनप्रतिनिधि ,पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।आरा के रमना मैदान को बिल्कुल दुल्हन की तरह सजाया गया था। और यहां पर भोजपुर पुलिस सहित एम एम पी के जवानों के द्वारा सलामी भी दिया गया। झंडोत्तोलन कार्यक्रम को लेकर अहले सुबह से ही सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं ।ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं घटे। आजादी के पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस जिले के हर विभाग स्कूल और प्राइवेट स्थलों पर मनाया जा रहा है। जिलाधिकारी भोजपुर में आरा का रमना मैदान के प्राचीर से झंडा फहराने के बाद भोजपुर की जनता से अपील किया है कि भोजपुर के विकास में वह हमेशा अग्रसर रहेंगे।
विजुअल बाईट/-राजकुमार(जिलाधिकारी भोजपुर)




