स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या निकाली गई तिरंगा यात्रा!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-

पटना- हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राज्य मुख्यालय की ओर से पटना जंक्शन एवम् महावीर मंदिर के समीप आजादी के 75वें वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर भारत के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आने जाने वाले लोगों को राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया।
हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स जोकि भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त संगठन है इसकी देशभर में हर राज्य में इकाई है जहां यह सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में स्काउट गाइड कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण देने का कार्य करती है यह आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में बिहार के अलग-अलग जिलों में पिछले 15 दिन से अलग अलग कार्यक्रम करती आ रही है और उसी के उपलक्ष में आज राज्य मुख्यालय की ओर से हिंदुस्तान स्काउट गाइड के राज्य कार्यकारिणी के अधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा पटना जंक्शन पर आने जाने वालों वाले यात्रियों को राष्ट्रीय ध्वज देकर उन्हें अपने घर के ऊपर लहराने के लिए प्रेरित किया और साथ ही उन्हें यह संकल्प दिलवाया की हम सभी देशवासी एक दूसरे के साथ प्रेम और सद्भाव के साथ रहेंगे और हमेशा अपने राष्ट्र और राष्ट्रीय ध्वज की इज्जत करेंगे साथ ही साथ हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स जो कि एक तरह से समाज सेवी संगठन है जिसका की उद्देश्य ही समाज और समाज के लोगों के लिए भलाई का काम करना है, जिन लोगों को भी राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया गया उनसे यह प्रण भी करवाया गया कि वह समाज के लिए कोई एक भलाई का कार्य रोज करेंगे।
राष्ट्रीय ध्वज वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता वरुण कुमार सिंह-राज्य सचिव ने करी एवम् कार्यक्रम में उनका साथ अनामिका सिंह चीफ कमिश्नर, राज्य अध्यक्ष- राकेश तिवारी, राज्य उपाध्यक्ष-आनंद कुमार, राज्य उपाध्यक्ष उदन सिंह नीरज श्रीवास्तव, रूपेश कुमार सिंह, रणजीत चौहान, सीए श्रवण कुमार, प्रीती कुमारी, रितिका सिंह, ईशिका सिंह, बिट्टू कुमार, सतेन्द्र कुमार, वरुण राज, मनीष चंद्रेश, मिथुन कुमार, गौतम दत्ता, मधु कुमार, बब्लू कुमार, रेखा कुमारी, विजय कुमार, सावन कुमार, महेश कुमार, मुकेश कुमार, जितेंद्र आदि सदस्यों ने दिया।

Join us on:

Leave a Comment