मिस्र के चर्च में आग से भगदड़ में 41 की मौत, कई घायल!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-

गीजा में हादसा, मृतकों में बच्चे व पादरी शामिल
चर्च में प्रार्थना करने के लिए 5,000 लोग जुटे थे

काहिरा : मिस्र के गीजा में एक चर्च में लगी आग के बाद मची भगदड़ में कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई है। चर्च में प्रार्थना करने के लिए 5,000 लोग जुटे थे।जानकारी के मुताबिक मृतकों में बच्चे, पादरियों और नागरिक शामिल है। घायलों की संख्या का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। आग लगने से चर्च को भी बड़ा नुकसान हुआ है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता होसम अब्देल गफ्फार ने दी। हालांकि अभी चर्च में आग लगने के वजहों की सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है घटना के पीछे शॉर्ट सर्किट हो सकती है। चर्च की इमारत पुरानी होने के कारण आग काफी तेजी से फैल गई। आग लगने पर चर्च के लोग भागने लगे और इससे भगदड़ मच गई। नतीजतन, कई लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। यह घटना आज सुबह की है। मृतकों में बच्चों की संख्या ज्यादा होने की आशंका है। दरअसल, इस चर्च में नर्सरी भी चलती थी। हालांकि कुल कितने बच्चे आग की चपेट में आए हैं, इसकी सही जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। घायलों और मृतकों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिस्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 55 लोग घायल हुए हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें