ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर में युवा राजद नेता निर्दोष यादव निर्दोष यादव ने रविवार को राघोपुर विधान सभा क्षेत्र के कंचनपुर में मिठाई बांटकर लोगों के बीच खुशियां मनाई है। बता दें कि राघोपुर विधायक तेजस्वी यादव को बिहार के उपमुख्यमंत्री बनने पर उनके विधानसभा क्षेत्र के बिदूपूर प्रखंड मे युवा राजद नेता निर्दोष यादव के नेतृत्व मे युवा राजद के कार्यकर्ताओ ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतो मे लड्डू बाट कर खुशिया मनाई और एक दूसरे को बधाई दी।
इस दौरान युवा राजद नेता निर्दोष यादव ने बताया की युवा ह्रदय सम्राट तेजस्वी यादव जी के उप मुख्यमंत्री बनने से राघोपूर सहित पूरे बिहार का चौमुखी विकास होगा पहले भी जब तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बने थे तो चकसिकंदर मे इंजिनियरिंग कॉलेज,कच्ची दरगाह बिदूपुर सिक्स लेन सहित महूआ मे मेडीकल कॉलेज बिहार की जनता को दिये है इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से युवा राजद के रोहित पटेल,जिला महासचिव मुन्ना यादव,यूवा राजद के प्रखंड उपाध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य कौशल कुमार,वार्ड सदस्य राजेश राम,वार्ड सदस्य धीरेन्द्र दास,योगेन्द्र राम,निक्कू यादव,मो. शमसाद,मंजय पासवान,समीद अंसारी,अमोद चौरसिया,मुन्ना कुमार,विकास सिंह,विशाल यादव,अमित यादव सहित दर्जनो कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को बधाई दी है।




