तेज रफ्तार ट्रक ने 60 वर्षीय व्यक्ति को कुचला, घटनास्थल पर ही मौत!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

वैशाली। जिले के महुआ थाना क्षेत्र के कन्हौली में तेज रफ्तार की ट्रक ने एक बाइक सवार 60 वृद्ध व्यक्ति को कुचल दिया जिसके कारण बाइक सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। मौत के बाद गुस्साए लोगों ने महुआ हाजीपुर मार्ग को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगा।

बताया गया है कि फुलवरिया पंचायत के करहनिया गांव निवासी 60 वर्षीय गुना राय अपने घर जा रहा था इसी दरमियान कन्हौली चौक के पास से एक तेज रफ्तार की ट्रक ने उसे कुचल दिया जिसके कारण बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क मार्ग को जाम कर दिया जिसके कारण आवागमन बाधित हो गया। सड़क जाम से दोनों तरफ से वाहनों की लम्बी कतार लग गया। इधर जाम की सूचना मिलने ही महुआ थाने में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।

Join us on:

Leave a Comment