सोनिया गांधी एक बार फिर कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-

नई दिल्ली : कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर से कोरोना की चपेट में आ गई है। यह जानकारी कांग्रेस सांसद और महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने दी है। जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में लिखा है कि आज कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी। बता दें कि इसके पहले जून महीने की शुरुआत में भी सोनिया गांधी कोराना संक्रमित हुईं थी। जिसके बाद 12 जून को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें हल्का बुखार भी था, जिसके बाद अस्पताल में उनका काफी दिनों तक इलाज चला था। उन्हें 20 जून को अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

Join us on:

Leave a Comment