1करोड़ 22 लाख 77 हज़ार नकदी, और 3 लग्जरी कार के साथ चार गिरफ्तार!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट:-



पुलिस छापेमारी में तीन लक्जरी वाहन,01 करोड़ 22 लाख 77 हज़ार नकदी के साथ चार हुए गिरफ्तार
-तेलंगाना के हैदराबाद से आई पुलिस स्थानीय पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के भवानी बीघा में किया छापेमारी
-छापेमारी के दौरान गोलीबारी कर सायबर ठग का मुख्य सरगना मिथिलेश हुआ फरार
नवादा में तेलंगाना के हैदराबाद से कांड संख्या 488/22 मामले को लेकर नवादा आयी पुलिस ने वारिसलीगंज पुलिस के सहयोग से अपसढ़ पंचायत के भवानी बीघा गांव में साइबर ठगी के आरोपी मिथिलेश प्रसाद के घर छापेमारी किया। इस दौरान पुलिस की घेराबंदी देख शातिर मिथिलेश गोलीवारी करते भाग निकला। जबकि पुलिस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार भुटाली राम के घर गोदरेज में रखा रुपयों से भरा तीन बड़े बड़े एयर बैग, पांच मोबाइल फोन तथा तीन लग्जरी वाहन जब्त कर थाना लाया गया। इस क्रम में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को वारिसलीगंज थाना में एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में मशीन से रुपये की गिनती की गई। सभी रुपये पांच सौ का नोट था। गिनती उपरांत बताया गया कि एक करोड़ 22 लाख 77 हज़ार रुपये तथा एपल कंपनी समेत कुल पांच मोबाइल फोन जब्त किया गया। जबकि जब्त वाहनों में नई फार्च्यूनर, टाटा कंपनी की हेरार तथा एक हुंडई आई 20 वाहन जब्त कर थाना लाया गया है।

-10 राउंड हुई फायरिंग : पुलिस ने बताया कि जब भवानी बीघा गांव स्थित सुरेंद्र प्रसाद का पुत्र मिथिलेश प्रसाद के घर की घेराबंदी की जा रही थी। तब अपने को घिरते देख सायबर बदमाश गोलीबारी शुरू कर दिया। जबाबी कार्यवाई में पुलिस को भी आत्मरक्षार्थ 10 राउंड फायरिंग करने पड़ा। गोलीवारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया गया की सायबर ठग सह भवानी बीघा ग्रामीण रामस्वरूप राम का पुत्र भूटाली राम के घर तलाशी के क्रम में पुलिस को गोदरेज में रखा रुपयों से भरा दो एयर बैग जिसमें एक करोड़ 22 लाख 77 हज़ार रुपये बरामद किया गया। जबकि मिथिलेश प्रसाद का पिता सुरेंद्र प्रसाद के घर से फार्च्यूनर तथा टाटा हेरार वाहन जिस पर पीने को ले रखा तीन बोतल शराब बरामद किया गया।

चार हुए गिरफ्तार : भवानी गांव में छापेमारी के दौरान पुलिस ने सायबर सरगना मिथिलेश को तो नहीं पकड़ पाई परंतु उसका पिता सुरेंद्र प्रसाद, ग्रामीण भुटाली राम तथा शेखपुरा जिले के कसार ओपी के कसार ग्रामीण राजकुमार महतो का पुत्र महेश कुमार एवं शेखपुरा के ही पाची ग्रामीण जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में थाना लाया गया।
बाइट- गौरव मंगला, एसपी नवादा

Join us on:

Leave a Comment