मुजफ्फरपुर में भव्य गंगा आरती का आयोजन!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर

श्रावणी पुर्णिमा पर साहूपोखर पर हुई गंगाआरती
मां गंगा और शिव की हुई अराधना
मां गंगा का विशाल हद्यय सभी पर बरसाती है कृपा -प्रभात कुमार
घर के आरवो वाटर की तरह हर तालाब-पोखर और नदी का करे संरक्षण
डमरू-झाल के बोल-बम के जयकारे से गूंजा साहूपोखर
साहूपोखर पूजा समिति की ओर से श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर साहूपोखर पर गंगा आरती की गयी।इसके पूर्व पंडित राजेन्द्र झा और पंडित राकेश तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां गंगा और भगवान शिव की षोडशोपचार पूजा कराने के तदोपरांत धूप-दीप से आरती की गयी।
पूजा समिति के संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि मां गंगा का विशाल हद्यय है वह सभी पर कृपा बरसाती है और शीतलता प्रदान करती है उन्हे जो इनकी आराधना करता है।साथ ही श्री कुमार ने बताया कि जिस प्रकार से हम अपने घर के आरओ वाटर का संरक्षण सम्मान करते है उसी प्रकार से तालाब-पोखर और नदी का हमे संरक्षण करना होगा प्रकृति के हित मे।
आरती के दौरान ढोल-मृदंग,डमरू और झाल के साथ हर हर महादेव और बोल-बम के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया।
इस दौरान पंडित रमण मिश्रा,पंडित वरूण पांडे,श्रीरंजन साहू,मनीष सोनी,पवन महतो,प्रिंसू मोदी,मनोज मधुप,धीरज सिन्हा,तारा गुप्ता,राकेश पटेल,अमीत कुमार सहित सैकङो श्रद्धालु मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment