सीएम नीतीश ने वृक्ष को बांधा रक्षा सूत्र, दी रक्षाबंधन की बधाई!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी वाटिका में वृक्ष सुरक्षा दिवस पर वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प दुहराया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वृक्षों की रक्षा करने की अपील की। खास बात यह रही कि मुख्‍यमंत्री ने जिस वृक्ष को रक्षा सूत बांधा, उसे खुद ही 2012 में लगाया था। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राजधानी वाटिका में पौधा भी लगाया। वर्ष 2012 में मुख्यमंत्री ने ही रक्षाबंधन के दिन वृक्षों को रक्षा सूत बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लेने की परंपरा शुरू की थी। इस मौके पर वृक्ष रक्षा दिवस कार्यक्रम में कई पूर्व मंत्री और वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

Join us on:

Leave a Comment