नितीश कुमार कृपापात्र व्यक्ति हैँ – भाजपा!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद :-

नीतीश कुमार के द्वारा जनादेश के अवहेलना कर राजद के साथ बिहार में सरकार बनाने के खिलाफ भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के कारगिल चौक पर महा धरना का आयोजन किया। इस महा धरना में भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने जमकर नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि नीतीश कुमार कृपा पात्र व्यक्ति हैं। नीतीश कुमार अब तक बिना कृपा के कुछ नहीं बन पाए हैं। सबसे ज्यादा कृपा नीतीश कुमार कोअबतक भाजपा ने किया जो आज मुख्यमंत्री के पद पर काबिज हैं। आज नीतीश कुमार उन्ही के साथ चल गए जो उन्हें पलटू राम एवं झूठा कुमार कहते थे। बिहार के जनता के जनादेश का अवहेलना कर राजद के साथ सरकार बना लिए । आने वाले दिनों में बिहार की जनता नीतीश कुमार को सबक सिखाने का काम करेगी। इस महा धरना पर बैठे भाजपा के विधान पार्षद अनिल शर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार एक धोखेबाज व्यक्ति हैं कोई ऐसा सगा नहीं जिन्हें नीतीश कुमार ने ठगा नहीं ।इस मौके पर कई भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता नीतीश कुमार एवं उनके पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि जनादेश के खिलाफ जाने वाले नीतीश कुमार को लेकर भाजपा सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी।

बाइट अनिल शर्मा विधान पार्षद भाजपा

Join us on:

Leave a Comment