अमित कुमार की रिपोर्ट :-
पूरे देश में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। आज के दिन बहनें अपने भाई के कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई इसके एवज में बहन की रक्षा का वादा करता है। रक्षाबंधन के दिन लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी अपनी बहनों से राखी बंधवाई। बहनों ने चिराग पासवान के कलाई पर राखी बांधी और चिराग पासवान को मिठाई खिलाया। चिराग पासवान ने अपने बहनों को आशीर्वाद दिया।साथ ही उन्होंने कहा कि आज का दिन भाई बहन का दिन है। उन्होंने राज्य और देश वासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।




