रवि शंकर शर्मा :-
विश्वास घात धरना में नितिन नवीन:-
आज नितीश सरकार के विरुद्ध पुरे प्रदेश में भाजपा द्वारा विश्वासघात धरना दिया गया, इसी क्रम में संगठन जिला बाढ़ में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सियाराम सिंह के नेतृत्व में दिये गये धरना में जिले के प्रमुख भाजपाई समेत पूर्व मंत्री नितिन नवीन पहुँचे.
नितिन नवीन ने नितीश कुमार पर की जमकर आलोचना करते हुये कहा की ज़ब बिहार में पिएफआई पर कार्रवाई तेज हुई तो नितीश कुमार को दर्द होने लगा और उन्होंने पीएम का सपना पालते हुये गठबंधन तोड़ कर जनादेश की अनदेखी की और महागठबंधन में चले गये.
परन्तु नितीश कुमार का ये सपना कभी पूरा नहीं होगा और आने वाले वक़्त में भाजपा का राज क़ायम होगा. महागठबंधन को जनता जरूर सबक सिखाएगी. इस दौरान नितीश कुमार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गये.
Byte :- नितिन नवीन




