प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में दबंगों ने खेत से ट्रैक्टर गुजारने का आरोप लगा चारा काट रहे किसान को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना लाखो थाना क्षेत्र के पनसल्ला गांव की है। बताया जाता है कि 52 वर्षीय पनसलवा गांव निवासी किसान रंजय सिंह अपने भाई के साथ खेत में चारा काट रहा था तभी राम केश्वर अपने कई साथियों के साथ पहुंचा और रंजय सिंह को कहा कि तुम मेरे खेत से ट्रैक्टर लेकर गए हो इसके बाद रंजय सिंह ने खेत से ट्रैक्टर ले जाने की बात से इनकार किया। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई जिसके बाद दबंगों ने रंजय सिंह को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल रंजय सिंह को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के भाई ने बताया कि चारा काटने के दौरान ही राम केश्वर कई साथियों के साथ पहुंचा और जबरन खेत से ट्रैक्टर गुजारने की बात कहने लगा जब इसका विरोध किया गया तो उसके भाई पर दो गोली चला दी गई इसमें एक गोली उसके भाई को लगी है। फिलहाल घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पर लाखो थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बाईट- कौशल कुमार, घायल की भाई




