ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर ओपी क्षेत्र के मनोरा गांव में दबंगों के द्वारा देर रात में महिला एवं उसकी पुत्री के साथ पिटाई करने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो 31 जुलाई की तकरीबन 10:00 बजे रात की है। वायरल वीडियो के बारे में बताया गया है कि दबंगों के द्वारा महिला की उनके पैतृक जमीन को कब्जा कर रात में के अंधेरे में मकान निर्माण करवाया जा रहा था तभी महिला के द्वारा विरोध किया गया तो दबंगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी तभी उसके पुत्र एवं पुत्री बचाने के लिए गई तो उसके साथ भी दबंगो ने पिटाई कर दिया जिससे महिला एवं उसके पुत्र पुत्री जख्मी हो गई है जहां से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर में इलाज करवाया गया।
घटना के बाद बेलसर ओपी क्षेत्र के मनोरा गांव निवासी संतलाल पंडित ने अपने ही पट्टीदार महेश पंडित,गणेश पंडित समेत आधे दर्जन हमलावरों पर बेलसर ओपी में पत्नी और पुत्र-पुत्री के साथ किए गए मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाया है।
इस संबंध में पीड़ित महिला के पुत्री रानी कुमारी ने बताई कि उसकी खेत की धान फसल को बर्बाद कर उनके चाचा के द्वारा घर का निर्माण करवाया जा रहा था इसकी जानकारी मिलने के बाद उसकी मां रोकने के लिए गई थी तभी उन लोगों के द्वारा उसकी मां एवं उसके भाई बहन के साथ मारपीट किया। वह इस संबंध में बेलसर ओपी थाने की पुलिस अधिकारी ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्यवाही में जुट गई है।




