आरा से आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
आजादी के 75 वीं वर्षगांठ को लेकर देश घर में हर घर तिरंगा फहराने की मुहिम को आगे बढ़ाता हुआ भोजपुर जिला आज तिरंगा यात्रा को विहंगम रूप देने में लगा हुआ है। जिला विधिक प्राधिकार के बैनर तले आरा सिविल कोर्ट के तमाम न्यायधीश और अधिवक्ता आज आरा सिविल कोर्ट के गेट से एक तिरंगा यात्रा निकाला जिसकी अगुवाई जिला जज बृजेश कुमार मालवीय ने किया। इस तिरंगा यात्रा के दौरान आरा शहर के मुख्य सड़कों पर सभी अधिवक्ताओं और न्यायाधीशों ने हाथ में तिरंगा लेकर लहराया और देशभक्ति गीत पर काफी उत्साहित नजर आए ।इस तिरंगा यात्रा के दौरान जिला जज बृजेश कुमार मालवीय ने अपील किया है कि भोजपुर जिले के सभी लोग अपने अपने घरों पर झंडा फहराया और देश को एक बड़ा सम्मान दिलाने का काम करें।
बाईट/-ब्रजेश कुमार मालवीय(जिला जज आरा सिविल कोर्ट)




