
एक तरफ जहां पूरा देश आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव की तैयारियों में जुटा हुआ है जिसके तहत हर घर तिरंगा अभियान को तेज किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक वीडियो के वायरल होने के बाद एक पूर्व मुखिया पर झंडे के अपमान को लेकर केस दर्ज किया है
.मुजफफरपुर में एक वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया में वायरल हुआ, जिसमें औराई के पाकर चौक पर पूर्व मुखिया द्वारा फहराये गये तिरंगे झंडे में अशोक चक्र कि जगह चांद तारा दिखाई दे रहा है. वह देश का झंडा तिरंगा का खुले तौर पर अपमान किया जा रहा है. राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप में एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने पुलिस को इस शख्स पर राष्ट्रीय गौरव निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है. लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे तिरंगे का अपमान करार दिया और यह वीडियो वायरल हो गया, तो पुलिस एक्शन में आ गई. एसडीओ ने अपील की है कि शहर का सांप्रदायिक माहौल ठीक रहे इसलिए इस शख्स का नाम उजागर न किया जाए.
बाइट ;- ज्ञानप्रकाश अनुमंडलाधिकारी पूर्वी मुजफ्फरपुर




