रिपोर्ट -अनमोल कुमार!
होटल के जिम में वर्कआउट करने के दौरान सीने में दर्द होने पर गिर पड़े थे
नई दिल्ली : मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें दिल्ली के सरकारी अस्पताल एम्स में भर्ती कराया गया है। उनके भाई और पीआरओ ने हार्ट अटैक होने की पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव होटल के जिम में वर्कआउट कर रहे थे। वे ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज कर रहे थे तभी उन्हें सीने में दर्द हुआ और वे नीचे गिर पड़े। इसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। राजू के पीआरओ अजीत सक्सेना का कहना है कॉमेडियन पार्टी के कुछ बड़े नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली में रुके हुए थे। सुबह जिम करने गए, इस दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्होंने बताया कि राजू श्रीवास्तव की पल्स अब लौट आई है। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। पीआरओ ने राजू के सभी प्रशंसकों से उनकी सलामती की दुआ करने की मांग की।
कानपुर के रहने वाले राजू श्रीवास्तव इस वक्त कॉमेडी के बादशाह माने जाते हैं।।वे उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन भी हैं। वे कई फिल्मों और टीवी शोज में भी काम कर चुके हैं।




