संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

लोकेशन/मुज़फ़्फ़रपुर
मुज़फ्फरपुर के गायघाट प्रखंड के शिवदाहा पंचायत के महेशवाड़ा में मंगलवार को एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने स्वतंत्रता सेनानी कमेश्वर झा को घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया. एसडीओ पूर्वी कहा कि देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी कमेश्वर झा को उनके घर जाकर सम्मानित किया.
आपको बता दें कि एसडीओ स्वतंत्रता सेनानी को सम्मानित करने के लिए उनके घर पहुंचे और उन्हें पाग चादर, गुलदस्ता और शॉल ओढ़ाकर देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सादर अभिवादन किया।इसके बाद स्वतंत्रता सेनानी को चार महीने की पेंशन का 20 हजार रुपये की चेक देकर सम्मानित किया.
मौके पर सीओ राघवेन्द्र कुमार राघवन, प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.




