मोकामा में साथ साथ निकला ताजिया और तिरंगा!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

मोकामा में मुहर्रम के अवसर पर धूमधाम से ताजिया निकाला गया, इस दौरान युवाओं ने कई करतब दिखाए तलवारबाजी से लेकर लाठी भांजने तक की कला का प्रदर्शन युवाओं ने दिखाया,ताजिया पूरे मोकामा शहर में घुमाया गया परंतु कहीं भी किसी भी तरह का उपद्रव देखने को नहीं मिला. पूरे शांतिपूर्ण और उल्लास पूर्ण माहौल में ताजिया निकाला गया और युवाओं ने करतब दिखाए. इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था किए गए थे, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह के द्वारा विभिन्न चौक चौराहों पर जहां से भी ताजिया को गुजारना था वहां पुलिस बल की तैनाती की गई थी,एक चीज बेहद खास देखने को मिली, ताजिया के साथ तिरंगा झंडा भी साथ-साथ लहराता जा रहा था इस तरह मुस्लिम युवाओं ने ताजिया के साथ ही राष्ट्रप्रेम का संदेश भी दिया!

Join us on:

Leave a Comment