हिंदूवादी संगठनों द्वारा धर्मान्तरण के विरुद्ध विशाल जन जागरण अभियान की शुरुआत!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

गया पवित्र पावन गया अपराहन 4:00 बजे मानपुर पटवाटोली दुर्गा स्थान से धर्म रक्षा मंच, हिंदू युवा शक्ति संघ एवं सभी हिंदू सनातन संगठन द्वारा एक विशाल जन जागरण अभियान शुरू किया गया, हिंदुओं को ईसाई मिशनरी एवं ईसाई धर्म गुरुओं के द्वारा हो रहे अवैध धर्मांतरण के विरुद्ध विशाल विरोध प्रदर्शन मानपुर पटवाटोली से सिक्स लेन पुल तक निकाला गया*
जिसमे हजारों की संख्या में हिन्दुओ ने ईसाई लोगों के द्वारा हिंदुओं को पैसा का लोभ देकर नौकरी दिलवाने के नाम पर एवं बीमारी ठीक करने के नाम पर ईसाई मशीनरी के द्वारा धर्मांतरण करवाया जा रहा है. मानपुर के अलीपुर पटवाटोली मल्लाह टोली जनकपुर अबगिला भूसुंडा बोधगया विष्णुपद इत्यादि जगहों पर ईसाई धर्मांतरण का केंद्र बना कर धर्मांतरण का कार्य जोर-शोर से चल रहा है
इसमें प्रीतम वर्मा , अमर शेखर नीरज त्रिपाठी , सीकू , मुन्ना वर्मा, राहुल साहनी, दीपक स्वर्णकार, अमरनाथ, दुखद पटवा, सुशील पाठक, आमोद पटवा, जयप्रकाश , एवं हिंदू युवा शक्ति संघ से छोटू बारीक , श्याम विट्ठल , अभिषेक जी, रवि शंकर जी, एवं रोहम सिंह उपस्थित रहे
धर्म रक्षा मंच के माध्यम से यह संकल्प लिया गया है कि मगध की धरती गयाजी से ईसाई मिशनरियों को उखाड़ फेंकना है।

Join us on:

Leave a Comment