जहानाबाद में फ्रेंडशिप डे के साथ सावन महोत्सव का आयोजन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद:-

-जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित स्पोर्ट्स कंपलेक्स के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के पास महिलाओं के द्वारा फ्रेंडशिप डे के साथ-साथ सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं ने बृक्षा रोपण कार्यक्रम किया और स्कूली छात्राओं के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं ने एक दूसरे को फ्रेंडशिप डे का बधाई दिया। इस मौके पर महिलाओं ने वहां लगे पेड़ों में राखी बांधकर लोगों से अपील किया कि पर्यावरण के संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष निश्चित रूप से लगानी चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने वृक्षारोपण करने के पश्चात स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण कर संदेश दिया कि सावन में जिस महीने में जिस तरह से बृक्ष हरा भरा रहता है उसी प्रकार से हम लोगों के दोस्ती भी हरा भरा रहे और दिन प्रतिदिन और मजबूत होती जाए ।

बाइट पूनम कुमारी आयोजक

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें