महादलित किसान की ईट पत्थर से कुचकर निर्मम हत्या!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

अपराधियों ने महादलित किसान को ईट और पत्थर से कूच कुच कर किया हत्या । आक्रोशित लोगों अपराधियो के गिरफ्तारी की माग को लेकर समाहरणालय और एसएसपी कार्यालय के समक्ष सड़क जाम कर किया प्रदशर्न ।

बिहार के गया जिले के चेरकी थाना क्षेत्र के जमडी गाँव मे अपराधियो ने खेत मे काम कर रहे महादलित किसान को ईट पत्थर से कूच कूच कर किया गंभीर रूप से घायल ईलाज के कर्म में दलित किसान की हुई मौत । आक्रोशित लोगो ने अपराधियो के गिरफ्तारी की मांग को लेकर समाहरणालय और एसएसपी कार्यलय के समक्ष कई घंटों तक प्रदशर्न कर किया सड़क जाम । सूचना मिलते ही सीवीलाइन थाना के पुलिस पहुची और मामले को शांत करने में जुट गई । वही इस संदर्भ में मृतक के पुत्र नागेंद्र दास ने बताया कि मेरा पिता का उम्र लगभग 65 बर्ष है । जिनका नाम रामवतार दास है । 5 अगस्त को अपने खेत मे काम कर रहे थे । तभी वर्मा गाँव के रहने वाला बिजली यादव,देवनंदन यादव,रिकॉल यादव तथा किशोरी ने ईट पत्थर कुच कूच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । जब हमलोगों की सूचना मिली तो हमलोगों ने चेरकी थाना को सूचना दी । पुलिस आई औऱ मेरे पिता जी को इलाज के लिए गया के मेडिकल कालेज भेज दिया , और ईलाज के कर्म में मेरे पिता जी की मौत हो गई । उन्होंने यह भी बताया बिजली यादव,देवनंदन यादव,रिकॉल यादव इनलोगो से पहले भी लड़ाई झगड़ा हुआ था और हर समय कहते थे कि तुम नीचा जात और दलित कहकर मेरे पिताजी को बेहरमी से मारपीट किया करता था । जबकि पहले भी इसकी सूचना चेरकी थाना को दिए थे लेकिन थाना के पुलिस पहले भी कुछ नही किया और आज हत्या के बाद भी अभी तक पुलिस के द्वारा कोई कारबाई नही की है । इस लिए हमलोग अपराधियो को गिरफ्तारी की मांग को लेकर समाहरणालय और एसएसपी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर सड़क जाम किये ताकि पुलिस जल्द से जल्द अपराधियो को गिरफ्तार कर सके । वही इस संदर्भ में सीवीलाईन के प्रभारी अब्दुल गफ्फार ने बताया कि हमे जानकी मिली है कि गया जिले के चेरकी के गाँव 65 बर्षीय किसान को अपराधियो ने ईट पत्थर से कूच कुच कर बेहरमी से मारपीट किया था । जिससे बुरी तरह से जख्मी हो गया था । जिसको ईलाज के लिए मगध मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था । ईलाज के क्रम में मौत हो गई । उनके परिजनो के द्वारा समाहरणालय और एसएसपी कार्यालय के समक्ष सड़क जाम किया है । उन्होंने यह भी बताया कि पाँच लोगो पर एफआईआर हुआ है पुलिस उन अपराधियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार करेगी ।
बाईट नागेंद्र दास मृतक के पुत्र
बाईट सीदेश्वर दास मृतक के भाई
बाईट भीम दास परिजन
बाईट अब्दुल गफ्फार सीवीलाईन थाना प्रभारी

Join us on:

Leave a Comment