मोहर्रम को लेकर उच्च स्तरीय बैठक में शांति,सद्भाव और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर/बिहार

मुजफ्फरपुर जिला में मोहर्रम को लेकर जिला शांति समिति की बैठक शांति सद्भाव के साथ पर्व मनाने की गई है अपील उपद्रव करने वालो के खिलाफ सख्ती से निबटेगा जिला प्रशासन सभी पदाधिकारी और थाना को दिए गए निर्देश।

मुजफ्फरपुर जिला के समाहरणालय में डीएम प्रणव कुमार और एसएसपी जयंत कांत की संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें जिले के शांति समिति के सदस्य लोग शामिल हुए जिला में मोहर्रम का पर्व शांति व्यवस्था और सद्भाव के साथ में मनाया जाय इसको लेकर के दिए गए हैं निर्देश।डीएम प्रणव कुमार ने कहा कि जिला शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाए इसे लेकर अपील किया गया है।उन्होंने कहा कि मोहर्रम जुलूस में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा वहीं एसएसपी ने कहा कि जुलूस में किसी प्रकार का कोई अस्त्र-शस्त्र व लाठी लेकर नहीं चलेंगे निर्धारित समय व रूट चार्ट के अनुसार ही अब ताजिया का पहलाम किया जाना है उन्होंने कहा कि जुलूस किसी प्रकार का अशांति फैलाने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिला पुलिस के बल और मजिस्ट्रेट सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे इसको लेकर निर्देश दिए गए है।

बाइट प्रणव कुमार जिला अधिकारी मुजफ्फरपुर।।

बाइट जयंत कांत एसएसपी SSP मुजफ्फरपुर।।

Join us on:

Leave a Comment