प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में जिला शिक्षा कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और निगरानी के द्वारा घुस लेते लिपिक की गिरफ्तारी को लेकर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाते हुए शहर में जुलूस निकाला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय के कार्यकर्ताओं ने शहर में काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाते हुए मार्च निकाला। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि निगरानी के द्वारा जिला शिक्षा कार्यालय में की गई कार्यवाही से जिला शिक्षा कार्यालय बदनाम हो रहा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी को चाहिए कि जिला शिक्षा कार्यालय को भ्रष्टाचार से मुक्त रखने की दिशा में कदम उठाया जाए। विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहां की बेगूसराय जिला शिक्षा कार्यालय में कई ऐसे कर्मी है जो वर्षों से जमे हुए हैं। उनका अभिलंब ट्रांसफर किया जाए।शिक्षा विभाग के द्वारा जिले भर के स्कूलों में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के द्वारा जांच कराई जाती है और वेतन बंद कर भुगतान के नाम पर वसुली की जाती है जबकि जांच से शैक्षणिक कैम्पसों सुधार नहीं दिख रहा है।
बाइट – पुरुषोत्तम कुमार नगर मंत्री एबीवीपी




