रिपोर्ट — निलांबुज कुमार झा :-
बाईपास टीओपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत वास्तु विहार फेज वन में चक्रधर मंडल के 17 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार ने पंखे से लटक कर जान दे दी घरवालों का कहना है कि सौरभ माउंट लिट्रा स्कूल का टॉपर स्टूडेंट था वह विशाखापट्टनम मै रहकर चैतन्य में प्लस टू में भी 87% लाया था लेकिन मेंस का एग्जाम नहीं निकाल सका इसलिए थोड़ा सा टेंशन में था लेकिन माता एवं पिता का कहना है सौरभ को हम लोग समझाए थे कि कोई टेंशन लेने की बात नहीं है वह समझ भी गया था लेकिन पता नहीं यह कदम कैसे उठा लिया मृतक सौरभ के माता पिता दोनों सरकारी स्कूल के शिक्षक हैं पिता मध्य विद्यालय रतनपुर के प्रधानाध्यापक एवं माता किशनपुर के मध्य विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है l सौरभ अकेला भाई था एवं एक बहन है जो बीटेक की तैयारी कर रही है घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है पता चलने पर बाईपास टीओपी थाना के थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश मौके पर अपने दल बल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया l




