पंकज कुमार जहानाबाद।
जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा आज आर.सेटी भवन का निरीक्षण कर अग्रणी बैंक प्रबंधक, जहानाबाद को वहाँ की सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उदेश्य से कई आवश्यक निदेश दिया।
निरीक्षण में अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा बताया गया कि असामाजिक तत्वों ने आर.से टी भवन का पंखा,गेट तथा नल को तोड़ दिया गया है। साथ हीं बताया गया कि यहां पर कार्य करने वाले मजदूरों से मारपीट की सूचना प्राप्त होती रहती है। शरारती तत्वों द्वारा कार्य में रूकावट किया जाता है। अग्रणी बैंक प्रबंधक ने बताया कि शरारती तत्वों के ऊपर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है तथा यहाॅ पर शाम होने पर शरारती तत्वों द्वारा जमावड़ा लगाया जाता है, जिसके लिए जिला पदाधिकारी ने निदेश दिया कि आर.से टी भवन के चारों ओर चाहरदीवारी का मरम्मती किया जाए तथा कैम्पस में सी.सी.टी.वी. कैमरा लगवाने का निदेश दिया। साथ हीं अंचल अधिकारी, जहानाबाद को निदेश दिया कि आर.से टी भवन के निर्माण कार्य हेतु सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा भवन में निर्माण कार्य के समय अंचल अधिकारी, जहानाबाद को वीडियोग्राफी कराने का निदेश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने अग्रणी बैंक प्रबंधक को निदशे दिया कि आर.से टी भवन में सोलर पैनल लगवाया जाए, जिससे विद्युत के खपत पर नियंत्रण किया जा सके। साथ हीं भवन में रेन वाटर हारर्वेस्टिंग सिस्टम बनाने का निदेश दिया गया, ताकि पानी का संरक्षण रखा किया जा सके। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी के साथ-साथ पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख विवेक कुमार सिंह, पंजाब नेशनल बैंक अंचल कार्यालय पटना के सहायक महाप्रबंधक सत्येंद्र कुमार मिश्रा, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक प्रशांत कुमार, मुख्य प्रबंधक मनोज कुमार एवं निदेशक आरसेटी नागेश्वर प्रसाद उपस्थित थे।




