ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
पप्पू यादव ने मुकेश कुमार के परिजन को 25 हजार की आर्थिक मदद, बच्ची की शादी के वक़्त खर्च करने का आश्वाशन दिए. मोo मुबारक के परिजन को 15 हजार आर्थिक मदद किये.उन्होंने सरकार से इस घटना के पीड़ितों को 20 लाख रुपया एवं आश्रितों को सरकारी नौकरी की माँग किये.
उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून में संसोधन की आवश्यकता है दिल्ली और मुंबई से ज्यादा शराब बिहार में मिलता है शराब में पूरा बिहार मस्त है सरकार भी मान चुकी है शराबबंदी फेल है. इस घटना की उच्चस्तरीय जाँच कर स्पीडी ट्रायल की माँग किये.
उन्होंने कहा कि वैशाली जिला मौत का अड्डा बन चुका है.इस भीषण दुर्घटना में भी मौत का आंकड़ा छुपाया जा रहा है.ओवरलोड ट्रक पदाधिकारियों द्वारा पैसा लेकर चलवाया जा रहा है और अधिकतर चालक शराब पीकर गाड़ी चलाते है ये ट्रक की जाँच करायी जाए तो ये भी कोई माफिया का ही होगा.
इस वैशाली ने क्या नहीं दिया मुख्यमंत्री,गृह राज्य मंत्री,केंद्रीय मंत्री भी यही के फिर भी वैशाली की जनता की सुध लेने वाला कोई है.
उनके साथ प्रदेश महासचिव पिंटू यादव,प्रमुख प्रतिनिधि पंकज कुमार,टंटु राजपूत,युवा जिलाध्यक्ष नीतिश कुमार,राणा कुमार इत्यादि मौजूद थे.




