धान बुआई का निरिक्षण करने किसानों के बीच पहुँचे डीएम!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा आज मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत सोलहण्डा पंचायत के इन्दरपुर ग्राम में धान रोपनी का निरीक्षण किया गया तथा कई आवश्यक निदेश दिया गया।
निरीक्षण में जिला पदाधिकारी को स्थानीय किसानों द्वारा बताया गया कि गाँव में अभी तक मात्र 10 प्रतिशत हीं रोपनी किया गया है, जो निजी नलकूप के द्वारा हो पाया है। वर्षा नहीं होने के कारण रोपनी नहीं हुआ है। साथ हीं किसानों ने बताया कि लघु सिंचाई विभाग द्वारा पईन की उड़ाही किया गया है, परन्तु बांध काफी ऊँचा कर दिया गया है, जिसके कारण सिंचाई नहीं हो पाती है। जिला पदाधिकारी से किसानों द्वारा ह्यूम पाइप डालने का अनुरोध किया गया, जिससे पाईप में पानी आने पर सिंचाई हो सके। जिला पदाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया।
सोलहंडा के पास पईन में गेट लगाने का अनुरोध स्थानीय किसानों एवं ग्रामीणों द्वारा जिला पदाधिकारी से किया गया, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई विभाग को जाँचोपरांत अग्रेतर कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। साथ हीं स्थानीय किसानों द्वारा बताया गया कि इंदरपुर गाॅव के भाग 3 में सरकारी ट्यूबवेल है, जो चालू नहीं हुआ है। स्थानीय ग्रामीण द्वारा बताया गया कि इंदरपुर ग्राम में सार्वजनिक तालाब का जीर्णोद्धार की भी आवश्यकता है, जिसके लिए जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, मखदुमपुर को मनरेगा से कार्य कराने का निदेश दिया।
प्रधानमंत्री आवास योजना के निरीक्षण में पाया गया कि सोलहण्डा पंचायत के इंदरपुर ग्राम के वार्ड संख्या- 16 में मुन्ना देवी पति- सियाशरण पासवान द्वारा बताया गया कि प्रथम किस्त की राशि से आवास निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, परन्तु अभी तक दो माह बीतने के बाद भी द्वितीय किस्त राशि नहीं दिया गया है। आवास सहायक द्वारा पैसे की मांग की जा रही है। आवास सहायक से स्पष्टीकरण करने तथा इनके खिलाफ कार्रवाई करने का निदेश दिया गया है। साथ हीं अन्य उपस्थित स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि आवास सहायक द्वारा अनियमितता बरती जा रही है। सोलहण्डा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में जिला पदाधिकारी ने जनता दरबार में आवास के लिए भी शिकायतें प्राप्त हुई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी से भी इस संबंध में स्पष्टीकरण करने का निदेश उप विकास आयुक्त को दिया गया। साथ हीं निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि आवास सहायक सूचना के बावजूद भी अनुपस्थित पाये गये।
सोलहण्डा पंचायत के राजकीय नलकूप की निरीक्षण किया गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पूरे पंचायत में एक भी राजकीय नलकूप चालू नहीं है। जिला पदाधिकारी के पृच्छा के क्रम कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई द्वारा बताया गया कि सोलहंडा पंचायत में 11 ट्यूबवेल है, जिसमें 08 ट्यूबवेल में विद्युत नहीं रहने के कारण बन्द पड़ा हुआ है। कनीय अभियंता, लघु सिंचाई से नलकूप से संबंध में पृष्छा करने पर कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया गया। कनीय अभियंता से स्पष्टीकरण करने का निदेश दिया गया।
ग्राम सोलहण्डा में पीपर कन्टाही में पास राजकीय नलकूप का निरीक्षा किया गया, जिसमें पुराने बोरिंग के पास हीं नया बोरिंग लगाना का कार्य किया जा रहा है। लेकिन यह भी चालू नहीं है। पुराने बोरिंग को मरम्मति चालू कराने हेतु अभी भी कोई कार्रवाई नहीं किया गया है। नलकूप का यू.सी. तैयार कर भेजने का निदेश दिया गया। कार्यपालक अभियंता को अविलंब नलकूप हेतु पोल, तार, लगावार विद्युत आपूति कराने का निदेश दिया गया, ताकि नलकूप चालू हो सके।
कार्यपालक अभियंता, विद्युत द्वारा बताया गया कि लघु सिंचाई विभाग द्वारा 60 नलकूप के लिए आवेदन दिया गया था, जिसमें 56 नलकूप के लिए लगभग 02 करोड़ 77 लाख का प्राक्कलन बनाया गया है। चार नलकूप में विद्युत का कार्य हो गया है। निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता, पी.एच.ई.डी. द्वारा बताया गया कि सोलहण्डा पंचायत में 09 चापाकल और मरम्मति की गई है। खराब सभी चापाकलों भी अविलम्ब मरम्मति कराने का निदेश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया, ताकि पेयजल की समस्या न हो।

Join us on:

Leave a Comment