रिपोर्ट-अनमोल कुमार :-
मौजूदा अध्यक्ष आरके महाजन का कार्यकाल आज खत्म
पटना : 1987 बैच के IAS अधिकारी रहे अतुल प्रसाद को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधियूचना जारी किया है। मौजूदा अध्यक्ष आरके महाजन का कार्यकाल आज खत्म हो रहा है। जारी अधिसूचना में बताया गया है कि 5 अगस्त से अतुल प्रसाद बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष होंगे। बिहार के राज्यपाल ने बिहार BPSC के अध्यक्ष पद के लिए अतुल प्रसाद की नियुक्ति को अपनी दे सहमति दी है। नए अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले बुधवार रात BPSC 66वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है, जिसमें इस बार की परीक्षा में 685 अभ्यर्थियों का फाइनल सलेक्शन हुआ है। रिजल्ट के मुताबिक, वैशाली के सुधीर कुमार बीपीएससी के टॉपर, अरवल के अमर्त्य कुमार आदर्श सेकंड और मुजफ्फरपुर के आयुष कृष्णा थर्ड टॉपर बने हैं।




