भीषण सड़क हादसे में दवा व्यवसाई की मौत, चालक घायल!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा में स्विफ्ट कार सवार दवा व्यवसाई की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है वही स्वीट कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। दरअसल बेगूसराय के बलिया एन एच 31 पर स्विफ्ट कार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस जबरदस्त टक्कर में स्विफ्ट कार सवार दवा विक्रेता की जहां मौत हो गई वहीं कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बलिया के निकट एनएच 31 की है। बताया जाता है कि लाखो थाना क्षेत्र के धबौली गांव निवासी 30 वर्षीय बीरबल कुमार अपने साथी के कार से बलिया से अपने घर धबौली लौट रहा था। लौटने के दौरान बलिया के पास एनएच 31 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार में जबरदस्त सामने से ठोकर मार दी। इस घटना में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दोनों को इलाज के लिए बलिया स्वास्थ्य केंद्र ले गई लेकिन कार सवार बीरबल कुमार की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल उसके चालक को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। घटना की सूचना पुलिस के द्वारा परिजनों को दी गई। परिजन सदर अस्पताल पंहुच शव की पहचान की। बताया जाता है कि मृतक बीरबल कुमार मेडिकल लाइन से जुड़ा हुआ था और वह दवा को इधर-उधर पहुंचाने के साथ-साथ गांव में ही छोटा मोटा इलाज करने का काम करता था। बीरबल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही दर्जनों की संख्या में मृतक के परिजन और जान पहचान के लोग सदर अस्पताल पहुंचे हैं। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
बाईट- दलित पासवान, मृतक के परिचित

Join us on:

Leave a Comment