नेपाल में लगातार बारिश, बिहार में तेजी से बढ़ रहा जलप्रलय का खतरा!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-


नेपाल में हो रही मूसलधार बारिश और मोतिहारी में लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है,,,,,,

लालबकेया ,ललबेगिया,डुमरिया घाट,गंडक और बूढ़ी गंडक नदियों के जलस्तर में हो रही वृद्धि से बाढ़ के दंश को झेलने का खतरा मंडराने का डर,,,,,,,

लगातार बारिश से शिवहर मोतिहारी SH 54 पर बेलवा में कच्ची सड़क पर चढ़ा बाढ़ का पानी,,,,,,,

बाल्मिकीनगर बराज से छोड़े गए पानी व लगातार बारिश से मोतिहारी शिवहर सड़क हुआ बंद,,,,

मोतिहारी सगौली के नदी किनारे बसे गांव के कटाव से जलमग्न होने का मंडराने लगा खतरा,,,,,

लोग प्रशासन के सुस्त चाल से है परेशान और सुधि नहीं लेने का लगा रहे है आरोप,,,,

नेपाल में हो रही मूसलधार बारिश और मोतिहारी में हो रही तेज बारिश से लालबकेया,सिकरहना,गंडक, बूढ़ी गंडक नदियों के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि से बाढ़ आने का खतरा मंडराने लगा है वही शिवहर मोतिहारी SH 54 पर बेलवा में कच्ची सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ जाने से लोगो का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है

बाल्मिकीनगर बराज से छोड़े गए पानी और हो रही लगातार बारिश से दो जिलों मोतिहारी और शिवहर का मुख्य सड़क बंद हो गया है ,लोगो के आवागमन का रास्ता बंद हो जाने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है

लगातार हो रही बारिश और जिला प्रशासन की सुस्ती से नदियों के किनारे बसे गांव खासतौर पर सगौली के गांव पर नदियों में हो रहे कटाव से लोगो के घरों का नदी में विलीन होने का भी खतरा मंडराने लगा है,वीडियो में साफ साफ देखा जा सकता है की नदी कैसे अपने आगोश में लोगो के घरों ले सकती है,लोगो के मुताबिक बाढ़ आने पर और हो रहे कटाव को देखते हुए अब जिला प्रशासन कटाव को रोकने की व्यवस्था की तैयारी कर रही है और कही कहीं बोरे नजर आ रहे है,कटाव के दंश को झेल रहे ग्रामीणों की बात सुनिए

मोतिहारी में हो रही लगातार बारिश से लोगो के सैकड़ों एकड़ में लगी फसलों का नुकसान हुआ है और लोग परेशान है।

Join us on:

Leave a Comment