पीडीएस गोदाम के ठेकेदार के दबंगई से पीडीएस दुकानदार परेशान!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

एफसीआई खाद्य गोदाम से शुरू होता गरीबों के राशन का खेल

एफसीआई गोदाम में बिना वजन किए ट्रक से सीधा बिना नंबर वाली ट्रेक्टर पर लोड की जा रही थी अनाज

बगैर वजन के डीलरों को मिलता है अनाज की बोरी

आता है 51-52 किलो राशन, मिल रहा 46 किलो

आम दौर पर राशन उपभोक्ता की शिकायत रहती है कि डीलर कम अनाज देकर रुपए निर्धारित रेट से अधिक वसूलता है शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी पहले डीलरों को बचाने में जुट जाते हैं बात नहीं बनी तो फिर डीलरों पर कारवाई होती हैं ऐसा नहीं है कि इसके लिए दोषी केवल डीलर ही है बल्कि स्थानीय सिस्टम ही मकड़जाल जैसा है । स्थानीय आपूर्ति विभाग में करप्शन की जड़े ईतनी गहरी है कि उसे उखाड़ना आसान नहीं है बैगर बजन के ही डीलरों को अनाज की बोरी दी जाती है । ऐसा ही मामला पताही प्रखंड से सामने आया है । बताया जाता है कि प्रखंड मुख्यालय स्थित एफसीआई गोदाम में बिना वजन के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को अनाज दी जाती है इस तरह की बात कई दिनों से सुनने को मिलता है गोदाम परिसर में लगे बिना नम्बर के ट्रैक्टर ट्रॉली पर लेबर द्वारा बिना बजन के लोड की जा रही थी जबकि प्रखंड मुख्यालय से महज 20 मीटर की दूरी पर गोदाम स्थित है, बिना बजन के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को अनाज भेज दिया जाता है। वहीं, पलदारी के लिए निर्धारित प्रति बैग 2 रूपये का भुगतान ठेकेदार को करना है. लेकिन ठेकेदार के कर्मी द्वारा जबरन पलदारी की रकम पीडीएस दुकानदारों से वसूला जा रहा है वही प्रति बैग में 5 से 8 केजी अनाज कम दिया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment