धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-
मोतिहारी – नागपंचमी के अवसर पर जिला में महावीरी झंडा का हुआ आयोजन,कड़ी सुरक्षा के बीच लोगो ने दिखाया करतब
कोरोना के कारण दो वर्षों बाद नागपंचमी के अवसर पर पुर्वी चम्पारण जिले मोतिहारी,अरेराज, संग्रामपुर,पताही सहित प्रखंडो में महावीरी झंडा का आयोजन किया गया ।बहाथी घोड़ा व लाठी डंडे से लोगो ने दिखाया करतब ।महावीरी झंडा को लेकर डीएम व एसपी के निर्देश पर सभी स्थलों पर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था किया गया था ।चप्पे चप्पे पर पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी । जिला के सभी प्रखंडो में महावीरी झंडा शांतिपूर्ण माहौल में सम्प्पन हुई ।
नागपंचमी के अवसर पर महावीरी झंडा का अरेराज में गोबिंदगंज विधयक सुनील मणि तिवारी द्वारा लाठी खेल शुरुआत किया गया ।वही संग्रामपुर के दुबेटोला में पहलवानों द्वारा करतब दिखाया गया ।महावीरी झंडा की झांकी में हाथी घोड़ा उट रथ सहित बड़ी संख्या में भक्त जय श्री राम के नारे के साथ क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे ।वही पताही में सबसे उच्ची झंडा आकर्षक का केंद्र बना रहा ।झंडा जुलूस में विधिव्यवस्था को लेकर एसडीओ,डीएसपी,बीडीओ,सीओ संबंधित थाना पुलिस तैनात दिखे .कोरोना काल के बाद महावीरी झंडा को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला।




