CWG के जुडो में ब्रॉन्ज जीतने पर मुख्यमंत्री ने विजय कुमार यादव को बधाई दी!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा!

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिये जूडो में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर मुख्यमंत्री ने विजय कुमार यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

पटना, 02 अगस्त 2022 : • मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिये जूडो में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर विजय कुमार यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने विजय कुमार यादव को अपनी शुभकामनायें देते हुये कहा है कि जूडो के प्रति उनके जुनून और दृढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुँचाया है। वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुँचें और देश का नाम रौशन करते रहें, ऐसी मेरी कामना है।

Join us on:

Leave a Comment