रवि शंकर शर्मा!
राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिये जूडो में सिल्वर मेडल जीतने पर मुख्यमंत्री ने सुशीला देवी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
पटना, 02 अगस्त 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिये जूडो में सिल्वर मेडल जीतने पर सुशीला देवी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने सुशीला देवी को अपनी शुभकामनायें देते हुये कहा है कि जूड़ो के प्रति उनके जुनून और दृढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुँचाया है। वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुँचें और देश का नाम रौशन करती रहें, ऐसी मेरी कामना है।




