पंकज कुमार जहानाबाद :-
जहानाबाद में अधेड़ किसान की अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना विशुनगंज ओपी क्षेत्र के शेरपुर गांव के बधार की है। मृतक किसान बेलागंज थाना अंतर्गत जफरा गांव निवासी नरेश यादव बताया जाता है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि देर शाम वह खेत पटाने के लिए शेरपुर गांव के बधार में गए थे। जहां अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दिया और मौके से फरार हो गए। परिजनों की माने तो उनकी किसी से कोई विवाद नही थी। सोमवार की सुबह जब लोगो को जानकारी हुई तो घटना की सूचना पुलिस को दी। इधर घटना की सूचना पा पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन करने में जुटी है। हालांकि घटना का स्पष्ट कारण पता नही चल सका है। वही इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इधर इस मामले में जिले के कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते दिख रहे है।
Byte परिजन
Byte – पप्पू यादव,मृतक का भतीजा
स्थानीय निवासी




